Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेनो प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण:25 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

    17 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख के डूब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को प्राधिकरण ने लगभग 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और प्रबंधक प्रशांत समाधिया के नेतृत्व में टीम ने खसरा संख्या 333 और 334 की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कालोनाइजर इस डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं। सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीमें अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। इससे पहले भी वर्क सर्किल तीन की टीम ने तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर और चिपियाना बुजुर्ग जैसे क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में घरेलू विवाद में महिला की मौत:पति-पत्नी के झगड़े के बाद बेटे को जहर देकर खुद भी खाया, बच्चा सुरक्षित
    Next Article
    अयोध्या में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू:मिल्कीपुर-रुदौली में 989 प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण, 29 अप्रैल तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment