Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में घरेलू विवाद में महिला की मौत:पति-पत्नी के झगड़े के बाद बेटे को जहर देकर खुद भी खाया, बच्चा सुरक्षित

    17 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने अपने मासूम बेटे सहित सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के तिंदुही गांव का है। यहां मोहित कुशवाहा और उसकी 26 वर्षीय पत्नी कीर्ति के बीच रविवार सुबह खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आक्रोशित कीर्ति ने अपने एक वर्षीय पुत्र हिमांशु को सल्फास की गोली खिलाने के बाद स्वयं भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान कीर्ति की मौत हो गई। वहीं मासूम बेटे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था जानकारी के अनुसार, मोहित और कीर्ति का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण कीर्ति करीब एक वर्ष तक अपने मायके टीहर गांव में रही थी। करीब छह माह पहले वह फिर ससुराल तिंदुही गांव आकर रहने लगी थी। मृतका के बाबा हरीचरन निवासी टीहर ने मौदहा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी नातिन कीर्ति को जहर देकर मार दिया गया। उन्होंने पति मोहित, सास रामप्यारी समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी मिलने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर ने सदन में पेश किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम:ध्वनि मत से सर्वसम्मति समर्थन, महिलाओं को सशक्त होने में मिलेगी मजबूती
    Next Article
    ग्रेनो प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण:25 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment