Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 4 नए रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें:25 से बढ़कर 35 हुई बसों की संख्या, एयरपोर्ट और यमुना सिटी जाना होगा आसान

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार नए रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चलने वाली ई-बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। नए रूट शुरू होने से नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। दरअसल, जून में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें 50 बसें नोएडा प्राधिकरण, जबकि 25-25 बसें ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा में शुरुआत में चार रूट पर बसें चलाई जा रही थी। अब चार नए रूट शुरू होने के बाद इनकी संख्या आठ हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बढ़ेगी बस सीनियर मैनेजर अर्बन सर्विसेज सन्नी यादव के मुताबिक, जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक मिल रही है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या और रूट बढ़ाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक सेक्टर और आसपास के कस्बों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सके। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में चार्जिंग की समस्या न आए, इसके लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन भी बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक चार से अधिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। इससे बसों को चार्ज करने और नियमित संचालन में मदद मिलेगी। इन चार नए रूट पर शुरू हुईं बसें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम में सौरभ का शव, पत्नी मुस्कान खामोश रही:कोर्ट के बाहर प्रेमी साहिल पीटा गया; 589 दिन, 126 तारीखें... तस्वीरों में कहानी
    Next Article
    पशुधन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार:2014 में पशुधन विभाग में 1,198 पदों पर हुई भर्ती से जुड़ा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment