Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक से जा रहे थे, चेकिंग के दौरान पकड़े गए, एक के पैर में लगी गोली

    15 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के करौली अंडरपास के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सलमान पुत्र बुखारी निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरे आरोपी असलम पुत्र अकबर निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की मोटरसाइकिल और गोवध के लिए रखे उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामान में दो रस्सियां, दो चाकू, एक सिरिंज, एक इंजेक्शन की शीशी और दो खाली प्लास्टिक के कट्टे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित थे। पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दलित का घर फूंकने वाला अरेस्ट:जानलेवा हमला किया, विरोध पर घर जलाया; गांव में प्रधान के बेटे की दहशत
    Next Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल के छात्र की डंपर से कुचलकर मौत:कोरांव में यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे तीनों छात्र, दो गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment