Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पेंट फैक्ट्री में लगी आग:दमकल की 6 गाड़ियों ने बुझाई, लाखों का सामान जलकर राख हुआ

    23 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के साइट 4 स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बीटा 2 थाना क्षेत्र की डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में लगी इस आग पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के साइट 4 स्थित डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में हुई, जहां पेंट बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग को शाम करीब 4:01 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। हालांकि, फैक्ट्री में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। पूरे क्षेत्र में धुएं का काला गुबार छा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया, जिससे कुल आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने लाइव आकर की थी आत्महत्या की कोशिश:चित्रकूट में ब्लॉक प्रमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    कॉमर्शियल गैस सिलेन्डर की किलल्त:होटल और गेस्टहाउस संचालकों ने जिलाअधिकारी से की मुलाकात, घरेलू गैस सिलेन्डर प्रयोग करने की अनुमति मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment