Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकी:बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग 10 मिनट फंसे, अलार्म भी नहीं बजा

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण माइवुड्स सोसाइटी में मंगलवार दोपहर एक लिफ्ट बीच फ्लोर पर अटक गई। इसमें एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग करीब 10 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट में न लाइट थी और न ही पंखा चल रहा था। आपातकालीन अलार्म बटन ने भी काम नहीं किया। यह घटना मंगलवार दोपहर टावर 11 में हुई। लिफ्ट से सोसायटी निवासी तुषार कपूर, एक बुजुर्ग महिला, उनकी मेड और एक अन्य व्यक्ति नीचे जा रहे थे। तभी अचानक बिजली गुल हो गई और लिफ्ट 11वीं मंजिल के पास रुक गई। बिजली जाते ही लिफ्ट के भीतर अंधेरा छा गया, पंखा बंद हो गया और इंटरकॉम ने भी काम करना बंद कर दिया। लिफ्ट में फंसे तुषार कपूर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि लिफ्ट कुछ ही सेकंड में दोबारा चल पड़ेगी। हालांकि, समय बीतने के साथ घबराहट बढ़ती गई। गर्मी और बंद माहौल के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिससे बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह लिफ्ट के फर्श पर बैठ गईं। उन्होंने कई बार अलार्म बटन दबाया और दरवाजा पीटकर मदद मांगी, लेकिन तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। निवासियों ने आरोप लगाया कि लिफ्ट का अलार्म बटन काम नहीं कर रहा था और ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) भी सक्रिय नहीं हुआ। सामान्य स्थिति में बिजली जाने पर ARD सिस्टम लिफ्ट को नजदीकी मंजिल तक पहुंचाकर दरवाजा खोल देता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। घटना के दौरान 11वीं मंजिल से गुजर रहे कुछ निवासियों ने फंसे हुए लोगों की आवाज सुनी। उन्होंने दूसरी तरफ से सहयोग लेकर लिफ्ट का दरवाजा खोला और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट में मौजूद व्यक्ति के द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया,इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर मकान से टकराया:दीवार गिरी, मलबे में दबे परिवार को ग्रामीणों ने बचाया
    Next Article
    युवक को घेरकर ईंट-रम्भा से पीटा:प्रयागराज में जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध पर दबंगई, FIR में दो नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment