Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक-युवतियों से मारपीट:दो आरोपी गिरफ्तार, हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवक-युवतियों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। 14 फरवरी को हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवतियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 फरवरी को बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास हुई थी। वेदांत और आयुष अपनी बहन और महिला मित्र के साथ क्रेटा गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में शाहरुख, अजीम और उनके कुछ साथी अपनी गाड़ी लेकर खड़े थे। पीड़ितों ने हॉर्न बजाकर गाड़ी हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद पीड़ित अपनी गाड़ी साइड से निकालकर आगे बढ़ गए।आरोपियों ने पीड़ितों की गाड़ी का पीछा किया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी से बाहर निकालकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने बेसबॉल बैट और डंडों से पीड़ितों की बेरहमी से पिटाई की। इस मारपीट में वेदांत गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि दोनों युवतियों को भी चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी। हिंदू संगठन के सदस्य बिसरख थाने पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के डासना निवासी शाहरुख और अमरोहा निवासी अजीम के रूप में हुई है। उन्हें चार मूर्ति से एटीएस की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, बेसबॉल बैट और डंडा बरामद किया है। बिसरख पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी के हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की थी। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    33 केंद्रों पर हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा:26 हजार छात्र हो रहे शामिल, 10th के बच्चों ने कहा मैथमेटिक्स का पेपर लेन्दी था, इसलिए छूट गया
    Next Article
    बदायूं में किसान ने 25 बीघा आलू की फसल बांटी:लागत अधिक, बाजार भाव कम होने से लिया यह फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment