Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस आपूर्ति अफवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई:एएसपी ने कहा- बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर; कालाबाजारी पर रोक

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत की अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शासन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विक्रम दहिया ने सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। एएसपी विक्रम दहिया ने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी। उन्होंने कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान एएसपी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण केवल नियमानुसार ओटीपी (OTP) के माध्यम से ही किया जाए। जमाखोरी रोकने के लिए दो सिलेंडरों की रिफिल बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतराल अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए एजेंसी के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करने को कहा गया है। उन्होंने घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में न हो, इसके लिए हॉकरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सभी गैस एजेंसियों और गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने एजेंसी संचालकों से प्रतिदिन स्टॉक और वितरण की स्वयं निगरानी करने को कहा। यदि वितरण के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संचालक तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। एएसपी ने चेतावनी दी कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए यदि कोई व्यक्ति गैस की किल्लत या कीमतों को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाता है या कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO), सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सहित जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के स्वामी और प्रोपराइटर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं और नियमित रूप से अपनी आवश्यकतानुसार गैस प्राप्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:अटौरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बागपत के युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत:ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment