Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी फोन नहीं उठा रहे, कालाबाजारी का संदेह:जिला पूर्ति अधिकारी ने शिकायतों पर दी चेतावनी, कार्रवाई की बात

    2 hours ago

    1

    0

    जिले में एलपीजी गैस एजेंसियों के फोन नंबर न उठाए जाने और अक्सर बंद पाए जाने की शिकायतों के बाद जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विनय कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में गैस की कालाबाजारी में संलिप्तता मानी जाएगी। डीएसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि आमजन से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि गैस एजेंसी कार्यालयों और उनके कर्मचारियों के दूरभाष नंबर नहीं उठाए जाते हैं। यहां तक कि एजेंसी मालिकों-प्रबंधकों के मोबाइल नंबर भी अक्सर बंद मिलते हैं। इससे उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने और अन्य जानकारी लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण आमजन में गैस की कमी होने की भ्रांति है। ऐसे में एजेंसियों से संपर्क न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि गैस एजेंसियों से संबंधित नंबर बंद पाए जाते हैं या कॉल रिसीव नहीं की जाती है, तो इसे गैस की कालाबाजारी में संलिप्तता माना जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी गैस एजेंसी धारकों, प्रोपराइटर्स और प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्य दिवस और कार्य अवधि में अपने संपर्क सूत्रों-मोबाइल नंबरों को सुचारू रूप से चालू रखें। उन्हें उपभोक्ताओं-गैस कनेक्शनधारियों की समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कॉल रिसीव करना अनिवार्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंप कैनाल को नहर से जोड़ने की मांग:भारतीय किसान महासभा ने विकास भवन में दो दिवसीय धरना शुरू किया
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:शादी के बाद कुलदीप ने लिखा- हमारा साथ अब शुरू, छेड़छाड़ करने पर 19 चप्पलें मारीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment