Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर हंगामा, कर्मचारी दुकान बंद कर भागे:कल्याणपुर में तड़के से लाइन में लगे थे; ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस लगते ही भड़के

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर रविवार सुबह गैस न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों ने जब एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखा तो जमकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख गैस वितरण करने वाले कर्मचारी दुकान बंद कर मौके से भाग निकले। पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। चार दिन से गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं। रोज सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन जब उनका नंबर आता है तो एजेंसी संचालक सिलेंडर खत्म होने की बात कह देते हैं। रविवार को भी लोग सुबह से लाइन में खड़े थे, तभी एजेंसी की ओर से सूचना दी गई कि गैस की गाड़ी नहीं आई है, इसलिए वितरण नहीं होगा। यह सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एजेंसी पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कराया मामला शांत सूचना पर कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी विपिन मोरल ने एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि जब सिलेंडर उपलब्ध नहीं थे तो उपभोक्ताओं को लाइन में क्यों लगाया गया। थाना प्रभारी बोले- स्थिति सामान्य कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैस वितरण न होने से कुछ लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है। किसी कारणवश भारत गैस एजेंसी की गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते गैस वितरण नहीं हो पाया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बेटे ने सौतेली मां की हत्या की:खाना न देने पर कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, आरोपी हिरासत में लिया गया
    Next Article
    जमीनी विवाद में मारपीट, 5 लोग घायल, VIDEO:मऊ में महिलाओं से भी हुई बदसलूकी, ईंट-पत्थर चलाते दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment