Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीनी विवाद में मारपीट, 5 लोग घायल, VIDEO:मऊ में महिलाओं से भी हुई बदसलूकी, ईंट-पत्थर चलाते दिखे

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुरा मुस्तफाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं के बाल खींचकर पीटते और ईंट-पत्थर चलाते दिख रहे हैं। घायलों में किसी का सिर फट गया है तो किसी को अंदरूनी चोटें आई हैं। वीडियो में एक व्यक्ति लाठी से महिलाओं को पीटता और ईंट-पत्थर फेंकता नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के बाल खींचकर भी मारपीट की। 5 तस्वीरें देखिए… पीड़िता सीमा पत्नी संतोष यादव ने हलधरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीमा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने बच्चों और जेठानी शांति देवी के साथ घर का काम कर रही थीं। तभी विजयकांत अपने बेटे रजत गुरु उर्फ जुगनू (25) के साथ उनके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। सीमा ने बताया कि इसके बाद हरे राम पुत्र रामाशीष यादव, सुनील पुत्र नागेंद्र यादव, अर्पित और प्रणव पुत्र राजेंद्र यादव भी डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। उन्होंने बेरहमी से हमला किया, जिससे शांति देवी के सिर में धारदार हथियार से गंभीर चोट आई। रजत गुरु उर्फ जुगनू पर शांति देवी को चोट पहुंचाने का आरोप है। इसके अलावा, 15 वर्षीय रिया का हाथ टूट गया और शिखा के पैर में गंभीर चोटें आईं। हलधरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के अनुसार, यह एक पारिवारिक विवाद है, जिसमें सगे पाटीदारों के बीच रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ। एक पाटीदार को रास्ता नहीं मिल रहा था, जबकि दूसरा वहां ईंट बिछा रहा था, इसी बात पर विवाद बढ़ गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर हंगामा, कर्मचारी दुकान बंद कर भागे:कल्याणपुर में तड़के से लाइन में लगे थे; ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस लगते ही भड़के
    Next Article
    गोरखपुर में UPSI परीक्षा का दूसरा दिन:जूते-ज्वैलरी उतरवाकर मिली एंट्री, कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment