Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस की किल्लत से मेरठ के होटलों के किचन बंद:घर से बनकर रेस्टोरेंट्स में आ रहा खाना, बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ी

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एलपीजी की किल्लत के बीच रेस्टोरेंट्स, होटलों के किचन बंद होना शुरू हो गए हैं। होटल संचालक घरों से खाना बनवाकर ला रहे हैं। जिसे रेस्टोरेंट्स में सप्लाय किया जा रहा है। मेरठ में खासतौर से कम्युनिटी किचन और छोटे रेस्टोरेंट में यही हालात हैं। होटलों के पास गैस न होने के कारण अब घरों से खाना बनाकर सप्लाय किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों जैसे बेगमबाग, पीएल शर्मा रोड़, गंगानगर, तेजगढ़ी में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रहते हैं। इनके लिए हॉस्टल और कोचिंग सेंटरों के आसपास छोटे-छोटे रसोईघर और टिफिन सेंटर संचालित होते हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र खाना खाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण इन रसोईघरों में भोजन तैयार करना कठिन हो गया है। इस समस्या से निपटने के लिए कई संचालकों ने नया तरीका अपनाया है। अब वे अपने घरों या अन्य स्थानों पर भोजन तैयार करवाकर रसोईघरों तक पहुंचा रहे हैं और वहीं छात्रों को परोस रहे हैं। इससे छात्रों को समय पर भोजन मिल रहा है और रसोईघर भी बंद नहीं करने पड़ रहे। घर पर है गेल गैस का कनेक्शन पीएल शर्मा रोड पर वैदेही रसोई के नाम से होटल चलाने वाले रिषभ ने बताया कि सिलेंडर की कमी के चलते यहां की रसोई बंद हो गई है। घर पर गैस का कनेक्शन है जिस से अब खाना तैयार कर ई- रिक्शा में रख कर होटल में लाते हैं और बच्चों को खाना देते हैं। बंद नहीं कर सकते होटल उन्होंने बताया कि घरों से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चे ही ज्यादातर हमारे यहां खाना खाते हैं। ऐसे में अचानक से उनको खाना मना करने से उनको भी समस्या हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर में स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी पलटी:तीन बच्चे और चालक घायल, BSA और BEO अस्पताल पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ में मेड ने सोने के जेवर चुराए:काम पर आना किया बंद, पुलिस बुलाने पर चोरी की बात कबूल की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment