Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी पलटी:तीन बच्चे और चालक घायल, BSA और BEO अस्पताल पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल में शुक्रवार को चिरैयाडांड़ के पास स्कूली बच्चों को ले जा रही एक टैक्सी पलट गई। इस हादसे में पीएम श्री विद्यालय जमोहरा के तीन बच्चे और टैक्सी चालक घायल हो गए। ये बच्चे जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, चिरैयाडांड़ में टैक्सी एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए बच्चों और चालक को चोटें आई हैं, जबकि टैक्सी में सवार अन्य सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। पीएम श्री विद्यालय जमोहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय गांधी ने बताया कि जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बच्चों को एक टैक्सी से भेजा गया था, जिसके साथ विद्यालय के शिक्षक अनुपम भी मौजूद थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी के साथ वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह और बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल पूछा और उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया। सभी घायल बच्चों का उपचार कराने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके माता-पिता के पास पहुंचाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:बुलंदशहर में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 5 महीने गुमराह करता रहा
    Next Article
    गैस की किल्लत से मेरठ के होटलों के किचन बंद:घर से बनकर रेस्टोरेंट्स में आ रहा खाना, बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment