Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस लेने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत:गोरखपुर में सुदामा गैस एजेंसी से 1 KM पहले हादसा, 3 दिन से गैस के लिए भटक रहा था परिवार

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपर में गैस सिलेंडर लेने एजेंसी जा रहे 13 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे किशोर बाइक समेत कुछ फीट की दूरी पर जा गिरा।टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से घर में गैस खत्म थी बच्चा उसी कमी को दूर करने सिलेंडर लेकर जा रहा था। परिजनों के अनुसार, किशोर मोटरसाइकिल से पास से गैस एजेंसी पर रसोई गैस लेने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया। जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के करवल ग्राम सभा का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए... सुदामा गैस एजेंसी जाते समय हुआ हादसा मृतक किशोर की पहचान करवल निवासी आयुष साहनी(13) पत्र बिहारी साहनी के रूप में हुई है। वह पड़ोस के किसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से चतुरबंदुआरी स्थित सुदामा गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही था कि एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष मोटरसाइकिल समेत दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन की रफ्तार के चलते आयुष को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर लगने से आयुष के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई। शरीर के कई हिस्से पर घाव के निशान हैं। चोट इतनी गहरी थी कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। तीन दिन से घर में गैस की किल्लत मृतक के बाबा चौथी साहनी ने रोते हुए बताया कि घर में पिछले तीन दिनों से चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था। गैस सिलेंडर खत्म था। परिवार पिछले तीन दिनों से लगातार गैस पाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को लोगों ने बताया कि आज वितरण हो रहा है तो आयुष खुद गैस लाने चला गया। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रहे हैं जिसने किशोर को टक्कर मारी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ये सड़क मुस्लिमों के लिए नहीं', लिखने वाली युवतियां अरेस्ट:सहारनपुर में बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार
    Next Article
    हमीरपुर में गैस के लिए लोग लाइन में लगे:डिस्ट्रिब्यूटरों ने गैस की कमी होने से किया इंकार, प्रशासन ने होम डिलीवरी के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment