Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस न मिलने पर हुसड़िया चौराहे पर सड़क जाम की:करीब 100 लोग सिलेंडर लेकर खड़े हुए सड़क पर, पुलिस ने हटवाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर लोगों ने सड़क जाम कर दी। करीब 100 लोग सिलेंडर लेकर पहुंच गए और रास्ता रोक दिया। अचानक एक साथ इतने लोग पहुंच जाने से यातायात रुक गया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। लोगों के सिलेंडर उठा-उठाकर आने-जाने वाली गाड़ियों को रास्ता दिलाया। मामला विरामखंड स्थित देवा पैलेस में गोमती भारत गैस एजेंसी के बाहर का है। यहां सोमवार दोपहर 1 के करीब गहमागहमी का माहौल बन गया। लोगों को पुलिस समझा रही थी लेकिन वे हट नहीं रहे थे। सड़क जाम कर रहे लोगों ने आवाजाही कर रहे आम लोगों को रोकने की कोशिश की जिससे बहस भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खत्म कराया जाम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खत्म हो गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर दिक्कत सामने आ रही है। DM ने एजेंसियों को जारी किए निर्देश गैस सिलेंडर को लेकर सामने आ रही शिकायतों के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की बुकिंग कराई है, उन्हें घर तक होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं को एजेंसी या गोदाम से सीधे सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू कर उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग लड़की को RPF ने कानपुर सेंट्रल से किया बरामद:MP की रहने के वाली लड़की को परिजनों को सौपा, फुट ओवर ब्रिज से बरामद किया था
    Next Article
    विकास कार्य हुए फिर भी पिता का सपना अधूरा:विधायक लकी यादव बोले- मल्हनी का नाम नहीं बदलेगा, बस स्टैंड, फायर स्टेशन बनवाने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment