Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकास कार्य हुए फिर भी पिता का सपना अधूरा:विधायक लकी यादव बोले- मल्हनी का नाम नहीं बदलेगा, बस स्टैंड, फायर स्टेशन बनवाने का सपना

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर की मल्हनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव ने अपने चार साल के कामकाज, क्षेत्र के विकास और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। उनका कहना है कि विधानसभा में कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन मेरे पिता का बड़ा सपना था कि सडेडी घाट पर पुल बनवाने का जो अभी पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से मैं अपने काम को 10 में से 7 नंबर दूंगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मल्हनी विधानसभा में हमने चार साल में जो काम किए हैं, अगर कोई जाकर देखे तो वहां की जनता बताएगी कि मुझे कितने नंबर देने हैं। लेकिन अगर यह सवाल मुझसे है तो मैं खुद को 10 में से 7 नंबर दूंगा। इसकी वजह यह है कि मेरे पिताजी का एक सपना था और मेरा भी वही सपना है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: हमने अपनी विधानसभा में कई बड़े काम कराए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा काम विद्युतीकरण का हुआ है। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया गया है। लेकिन मेरे पिता का एक सपना था कि सडेडी घाट पर पुल बने। उन्होंने पहले बैजारामपुर में पुल बनवाया था और चाहते थे कि उसी तरह सडेडी घाट पर भी पुल बने। दुर्भाग्य से 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई और वह सपना अधूरा रह गया। मेरा मुख्य उद्देश्य है कि सडेडी घाट पर पुल का निर्माण जरूर कराया जाए। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी नहीं हो पाया? जवाब: मेरे पिता चाहते थे कि हमारे विधानसभा क्षेत्र का एक प्रमुख बाजार टाउन एरिया बने। वह नौपेड़वा बाजार को भी टाउन एरिया बनवाना चाहते थे। इसके अलावा मल्हनी विधानसभा में अभी रोडवेज बस स्टैंड और फायर स्टेशन भी नहीं है। मेरी कोशिश है कि आने वाले समय में ये सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएं। अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो मैं अपनी विधानसभा में एक बड़ा स्टेडियम भी बनवाना चाहता हूं। यह मेरे दिल की इच्छा है। सवाल: क्या 2027 में आप फिर टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ कहा है कि जो जहां से विधायक है, वही वहीं से चुनाव लड़ेगा। इसलिए स्वाभाविक है कि मैं भी मल्हनी से चुनाव लड़ूंगा। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार भी टिकट मिलेगा? जवाब: हम लगातार जनता के बीच हैं और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा है तो मुझे पूरा विश्वास है कि टिकट जरूर मिलेगा। सवाल: कुछ दिन पहले मल्हनी का नाम बदलकर रारी विधानसभा करने की चर्चा थी? जवाब: जो लोग रारी और मल्हनी को लेकर विवाद खड़ा कर रहे थे, उन्हें अब समझ लेना चाहिए कि मल्हनी का नाम बदलने की बात सिर्फ सपना है। जब तक जनगणना नहीं होगी और उसके बाद परिसीमन नहीं होगा, तब तक ऐसा कोई बदलाव संभव नहीं है। सवाल: 2027 के चुनाव में यूजीसी और एसआईआर का कितना असर पड़ेगा? जवाब: एसआईआर के दौरान हमने बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वोट बचाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के लोग लगातार सक्रिय रहे हैं। हमने एसआईआर में फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया और इसके दस्तावेज वाराणसी के कमिश्नर को दिखाकर शिकायत की। हमारा कहना है कि जहां भी गड़बड़ी हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 2027 में जनता सब देख रही है और हमें पूरा भरोसा है कि पीडीए की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस न मिलने पर हुसड़िया चौराहे पर सड़क जाम की:करीब 100 लोग सिलेंडर लेकर खड़े हुए सड़क पर, पुलिस ने हटवाया
    Next Article
    हाथरस में बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप:ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज, ठंडी चीजों से परहेज की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment