Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस पाइप लाइन बिछा रहे युवक को डंडों से पीटा:झांसी में बाइक से आए थे हमलावर, पहले काम रुकवाया फिर मारपीट की

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में शहर के बीच गैस पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को डंडों से पीटा और उसके सिर पर पत्थर भी पटक दिया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी में हुई। मारपीट का वीडियो भी अब सामने आया है। युवक पर हमले की दो तस्वीरें देखें… दरअसल, महानगर के विभिन्न इलाकों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शहर कोतवाली इलाके की राय कॉलोनी में भी सड़क की खुदाई कर गैस लाइन डाली जा रही थी। सागर अहिरवार नाम का युवक मौके पर काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और सागर को काम बंद करने के लिए कहते हुए डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बताया गया कि जान बचाने के लिए सागर मौके से भागकर पास के एक मकान के सहारे खड़ा हो गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और दोबारा उसके साथ मारपीट की। हनले में युवक का सिर फूट गया शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर भी पटक दिया, जिससे उसे चोट आई। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने भी पुष्टि की कि दो अज्ञात युवकों ने आकर काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट की। हालांकि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित सागर अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। पलट-पलटकर मारते रहे बदमाश गैस पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे युवक पर आरोपियों ने बार-बार हमला किया। पहले उसे काम करते हुए पीटा। इसके बाद वह मकान की आड़ में खड़ा हुआ तो वहां जाकर दोनों आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाकर घर में छिपा तो आरोपी वहां पास में छिप गए। युवक को लगा कि हमलावर भाग गए तो वह मकान मालिक की मदद से बाहर आया। लेकिन यहां छिपे खड़े आरोपियों ने उसे फिर से पीटा और मौके से फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फेमस हॉस्पिटल ने लाइसेंस किया सरेंडर:4 माह पहले आतंकी डॉ.अदील हुआ अरेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस किया निरस्त
    Next Article
    मेरठ में मेट्रो के बाद बनेंगे 12 नए चौकी- थाने:NCRTC द्वारा तैयार किया जाएगा मोदीपुरम में थाना और 11 स्टेशानों पर चौकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment