Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस संकट की खबरों के बीच CCSU में व्यवस्था सामान्य:CCSU हॉस्टल के छात्र बोले– समय पर मिल रहा खाना , हॉस्टल मेस पर नहीं पड़ा असर

    3 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की किल्लत और कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग पर लिमिट की खबरों के बीच मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के हॉस्टलों में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि मेस में खाना पहले की तरह ही बन रहा है और गैस की कोई कमी महसूस नहीं हो रही। सीसीएसयू की छात्रा प्रियंका, जो हॉस्टल में रहती हैं, बताती हैं कि मेस की व्यवस्था सामान्य है। उनके मुताबिक, “सब पहले जैसा ही है। छात्रों को समय पर खाना मिल रहा है और गैस को लेकर कोई संकट नहीं है।” वहीं हॉस्टल में रहने वाली छात्रा अलीशा सिंह ने भी बताया कि मेस में गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। अलीशा ने कहा, “मेस में गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है।” हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के अभिभावक भी हालात को सामान्य बता रहे हैं। अपने बच्चों को हॉस्टल छोड़ने आए संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से बात की है और यहां सब कुछ सामान्य है। संजय के मुताबिक, “बच्चे सामान्य रूप से रह रहे हैं और खाने-पीने में कोई परेशानी नहीं है। गैस को लेकर कई तरह की बातें फैल रही हैं, लेकिन ज्यादातर अफवाहें ही लगती हैं।” छात्रों का कहना है कि मीडिया में गैस की कमी की खबरें आने के बाद अभिभावकों के फोन जरूर आ रहे हैं, लेकिन हॉस्टलों में अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है जिससे खाने की व्यवस्था प्रभावित हो। हॉस्टल में रहने वाले छात्र वैभव ने बताया कि उन्होंने खबरों में जरूर देखा है कि सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति का भरोसा दिया है और कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, लेकिन हॉस्टल में इसका असर अभी तक नहीं दिखा। छात्रों का कहना है कि हॉस्टलों में गैस पाइपलाइन के जरिए सप्लाई होती है, इसलिए सिलेंडर की किल्लत जैसी स्थिति नहीं बनी है। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन भी इन मामलों में सजग रहता है और अगर कोई समस्या होगी तो उसे पहले ही सुलझा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूब पर जैश ए मोहम्मद संगठन की ट्रेनिंग से प्रभावित:किराने की दुकान की आड़ में सावेज खड़ा कर रहा था जिहादी गैंग, व्हाट्सएप पर करते थे बात
    Next Article
    वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 217 मैच खेलने वाली खिलाड़ी को मिली कप्तानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment