Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूब पर जैश ए मोहम्मद संगठन की ट्रेनिंग से प्रभावित:किराने की दुकान की आड़ में सावेज खड़ा कर रहा था जिहादी गैंग, व्हाट्सएप पर करते थे बात

    4 hours ago

    1

    0

    हमारी कौम पर कितने अत्याचार हो रहे हैं, हमसे बाबरी मस्जिद छीन ली गई, हमने कुछ नहीं किया। हमे ही पीटा गया और हमें ही जेल भेजा गया। हम आखिर मुल्क में कब तक चुप रहेंगे। मुसलमानों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। हमारी कौम के घर तोड़े जा रहे हैं। हम अपने घरों में बैठे रहेंगे। आज मुसलमानों को निशाना बनाते हुए अत्याचार हो रहे हैं। यह बात गाजियाबाद में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े सावेज और जावेद की ग्रुप से व्हाट्सएप चैट मिली है। गाजियाबाद पुलिस ने मौलाना जावेद समेत सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दैनिक भास्कर पर पढ़िए आखिर 12 वीं पास मौलाना और दुकानदार सावेज ने कैसे आतंकी संगठन से यूट्यूब पर वीडियो ट्रेनिंग देखकर कैसे ग्रुप तैयार किया… पहले अरेस्ट सभी के बारे में जानिए 1-सावेज पुत्र अब्दुल कदीम गांव नाहल थाना मसूरी। जो गांव में किराना की दुकान चलाने की आड़ में शामिल होकर जिहाद फैला रहा था। 20 साल का सावेज यू्ट्यूब पर जैश ए मोहम्मद संगठन की वीडियो देखता था। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठनों की वीडियो अन्य लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजता था। 2- जुनैद पुत्र सलीम गांव नाहल थाना मसूरी। 23 साल का जुनैद वीडियो को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लाइक करता था। जुैनद एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। जो वकील इकराम के साथ कचहरी भी चला जाता था। 3-फरदीन पुत्र मुनसफ गांव नाहल। 22 साल का फरदीन शाम होने पर सभी को नाहल गांव में मस्जिद के बाहर बुलाता था। अन्य लोगों से बात कर कहता था कि हमारी कौम पर कितने अत्याचार हो रहे हैं। ग्रुप लीडर सावेज का समर्थन करता था। फरदीन भी पेशे से मजदूर है। 4- इकराम पुत्र इन्शाद अली गांव नाहल। 36 साल के इकराम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं गाजियाबाद कचहरी में वकील हूं, ग्रुप से ढाई महने पहले जुड़ा था। सावेज और जिहादी ने ही देश विरोधी बातें करता था, जिन्हें सुनने में मुझे भी आनंद आने लगा। 5- फजरु पुत्र दफेदार निवासी नाहल ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। पकड़े गए सभी 6 आरोपियों में फजरु की उम्र सबसे अधिक 48 साल है। फजरु शाम को मस्जिद के बाहर कहता था कि बाबरी हमसे चली गई, हम देखते रहे गए। हमारी कौम पर और भी अत्याचार होंगे। 6- जावेद पुत्र अखलाक निवासी गांव नाहल। 45 साल का सावेद 12 वीं तक पढ़ा है जो नाहल गांव की मस्जिद में मौलाना रहा है। वह अपने साथियों को जैश ए मोहम्मद और दूसरे प्रतिबंधित संगठनों की वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालता था। यू ट्यूब पर देखते थे आतंकी संगठनों की वीडियो सावेज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांव के बाहर मस्जिद है। इसी मस्जिद में जावेद मौलाना रहा है। शाम को हम नमाज से पहले मिलते थे। जिस पर हम चर्चा करते थे कि बाबरी हमसे चली गई। कश्मीर को लेकर लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी। पड़ोसी मुल्क का नाम लेकर कहते थे कि इसके लिए हमारी कौम ही जिम्मेदार है। जहां सावेज 12वीं पास मौलाना जावेद से मिलकर ग्रुप को लीड कर रहा था। पुलिस ने सरगना समेत गिरोह से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट किया है। यह सभी जैश-ए-मोहम्मद को लाइक और फॉलो करते हैं। इनकी वीडियो और फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालते थे कुछ वीडियो को बाद में डिलीट भी करते थे। शाम को नमाज के बाद कश्मीर, बाबरी मस्जिद पर नाहल गांव में मस्जिद के बाहर चर्चा करते थे। देश विरोधी मैसज व्हाट्सएप पर भेजना पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वेस्ट यूपी के अल शहरों के युवक जुड़े हैं। आरोपी युवाओं को देश विरोधी मैसेज भेजते थे। जिसमें मुस्लिम धर्म के लोगों से बोलते थे कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ो। सावेज उर्फ जिहादी ने बताया कि अपने गांव कई लोगों को और भी हम जैश ए मोहम्मद संगठन की वीडियो देखने के लिए बोलते थे। वाट्सएप ग्रुप में तभी किसी का नंबर जोड़ते थे जब वह ग्रुप को लाइक करता था, पूरा भरोजा बातचीत करके हो जाए कि यह हमारी कौम के प्रति समर्पित है। पुलिस ने आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गुरुवार देर शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अत्याचार और जुल्म से निपटने के लिए जुड़े एडिशनल डीसीपी लिपि नागाचाय के निर्देशन में मसूरी इंस्पेक्टर अजय चौधरी के साथ पुलिस ने गांव में छापा म पुलिस ने सावेज पुत्र-अब्दुल कदीम, जुनैद पुत्र- सलीम, फरदीन पुत्र-मुनसफ, इकराम अली पुत्र- इनशाद, फजरु पुत्र- दफेदार और जावेद पुत्र- अखलाक को अरेस्ट कर लिया। पूूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सावेज और मौलाना जावेद ही भड़काऊ बात करते थे। कि अत्याचार और जुल्म से कैसे निपटा जाए। इसके बाद प्रतिबंधित संगठनों की वीडियो ग्रुप में शेयर करते थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ग्रुप में कहां कहां के कौन कौन लोग जुड़े हैं। अभी तक पुलिस को सावेज का मोबाइल मिला है, जिसकी जांच में कुछ चैट मिली हैं। पुलिस इस मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भी भेजेगी जिससे पता चल सके कि क्या क्या वीडियो फोटो और चैट डिलीट की गईं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में नहीं रखा अपना पक्ष:कहा-जान का खतरा, 12 मार्च तक मांगा था जवाब, अविमुक्तेश्वरानंद की जमानत का मामला
    Next Article
    गैस संकट की खबरों के बीच CCSU में व्यवस्था सामान्य:CCSU हॉस्टल के छात्र बोले– समय पर मिल रहा खाना , हॉस्टल मेस पर नहीं पड़ा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment