Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर AAP का प्रदर्शन:मऊ में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यह प्रदर्शन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और इसकी किल्लत को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और गैस संकट से जूझ रही है। गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण लोगों को लंबी लाइनों में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने बताया कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹120 की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सिंह ने आगे कहा कि देश के कई हिस्सों से छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का यह भी आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में देश की जनता पर पड़ रहा है। विक्रम जीत सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा गैस संकट, दो दिन से नहीं जला चूल्हा:महिलाएं बोलीं- मजबूरी है कहां जाए, पता नहीं खाना बनेगा या नहीं"
    Next Article
    लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:मैनपुरी में कहा: विश्वगुरु का सपना दिखाने वाली सरकार रसोई गैस नहीं दे पा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment