Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त:हापुड़ में दो अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जनपद में दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई शिकायतों के बाद की गई, जिसमें अवैध भंडारण और वितरण में अनियमितता सामने आई है। 32 सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले हापुड़ आपूर्ति विभाग जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोहों पर लगातार नजर रख रहा है। इसी क्रम में, गांव असौड़ा में दो दिन पूर्व छापेमारी के दौरान एक निजी व्यक्ति के घर से 32 गैस सिलेंडर अवैध रूप से पाए गए। जांच में सामने आया कि इन सिलेंडरों को कालाबाजारी के उद्देश्य से जमा किया गया था। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। गैस एजेंसी पर FIR दर्ज जबकि, गुरुवार को दूसरी कार्रवाई गांव टियाला स्थित महेंद्र गैस एजेंसी के खिलाफ की गई। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी के संदेश आ रहे थे, जबकि उन्हें वास्तव में सिलेंडर प्राप्त नहीं हुए थे। जांच में आशंका जताई गई कि एजेंसी द्वारा गैस स्टॉक को कहीं और भेजकर कालाबाजारी की जा रही थी। इस मामले में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। DSO ने कहा- पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है DSO डॉ सीमा बालियान ने बताया कि आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम जिले की सभी गैस एजेंसियों पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी भी अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में LPG-पेट्रोल आपूर्ति पर जिलाधिकारी की एडवाइजरी:सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों को दी जाएगी पुलिस सुरक्षा
    Next Article
    कानपुर की आज की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, परफ्यूमर्स के 6 ठिकानों पर IT की रेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment