Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में LPG-पेट्रोल आपूर्ति पर जिलाधिकारी की एडवाइजरी:सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों को दी जाएगी पुलिस सुरक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जिले में पेट्रोलियम पदार्थों, विशेषकर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी मुख्य सचिव के आदेश पर जारी की गई। एडवाइजरी के अनुसार, जिले के सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारी (एलपीजी और रिटेल) और आपूर्ति विभाग को आम जनता के बीच यह प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही, स्थायी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की सुचारू व्यवस्था की जाएगी। पुलिस प्रशासन को भ्रम फैलाने और अफवाहों को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेशों, वीडियो और ऑडियो पर कड़ी नज़र रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि सभी एलपीजी वितरण एजेंसियों पर गैस सिलेंडरों का वितरण सुचारू रूप से हो और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। एलपीजी गैस सिलेंडरों के परिवहन में लगे वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग और सभी ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारी संबंधित गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी और अवैध बिक्री को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर मिल सकें। राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, ऑयल कंपनी के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। गैस वितरण से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए खाद्य तथा रसद विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, मेरठ में टेलीफोन नंबर 0121-2665277 पर 24 घंटे संचालित एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गैस वितरण से संबंधित किसी भी कानून-व्यवस्था की सूचना होम कंट्रोल को दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी सुरक्षा में हुई रमजान की अलविदा नमाज:देवरिया में अमन-चैन की दुआ मांगी, अफसर करते रहे गश्त
    Next Article
    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त:हापुड़ में दो अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment