Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतम बुद्ध पार्क में भरा सीवर का गंदा पानी:कल्याणपुर में लोगों ने किया प्रदर्शन,नाला बंद होने से फैली बदबू, धरने की चेतावनी दी

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर के गौतम बुद्ध पार्क में सीवर का गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को क्षेत्रीय निवासियों ने पार्क परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं किया। 33 एकड़ में बना पार्क बदहाली का शिकार स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 1997 में कानपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 33 एकड़ में करोड़ों रुपये खर्च कर पार्क का निर्माण कराया था। आरोप है कि उत्तरी हिस्से में बने अपार्टमेंट परिसरों ने निकासी नाला बंद कर दिया है, जिसके चलते समरसेबल पंप से सीवर का पानी पार्क में डाला जा रहा है। इससे पेड़-पौधे सूखने लगे हैं और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। पार्क में टहलना मुश्किल हो गया है और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। जर्जर हो रहीं सुविधाएं, धरने की चेतावनी नागरिकों का कहना है कि पार्क में स्थापित बुद्ध प्रतिमाएं उपेक्षित हैं, जबकि भिक्षु गृह, पुस्तकालय, कैंटीन और पंप हाउस जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने जांच समिति गठित कर दोषियों पर कार्रवाई और पार्क के पुनरुद्धार की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह (पूर्व संयुक्त विकास आयुक्त), राजेंद्र पाल सिंह, घनश्याम सिंह, जगदीश सिंह, आरके गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट:योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा प्रस्तुत करेंगी भजन
    Next Article
    लखनऊ में होटल कर्मचारी ने लगाई फांसी:10 दिन पहले प्रयागराज से आया था लखनऊ; बेल के पेड़ से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment