Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट:योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा प्रस्तुत करेंगी भजन

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक रोबोट भव्य भक्ति संध्या का निमंत्रण लेकर उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के पास पहुंचा। यह रोबोट डॉग बरामदे से चलकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पास गया, उनका अभिवादन किया, हाथ मिलाया, बैठकर नमस्ते किया और फिर दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। दरअसल, व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 फरवरी को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा, जो ‘हर-हर शंभू’ गाने के लिए जानी जाती हैं, इस कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करेंगी। भगवान शंकर के भजनों पर आधारित यह भव्य भजन संध्या भक्तों के लिए एक खास अनुभव साबित होगी। पहले GDA उपाध्यक्ष, फिर कमिश्नर को सौंपा निमंत्रण कंपनी के निदेशक शिवम सिंह अपनी टीम के साथ GDA कार्यालय पहुंचे। प्रथम तल पर उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कक्ष है। बरामदे से ही रोबोट चलते हुए उनके पास गया। रोबोट को शिवभक्त का नाम दिया गया था। उसे उसी अनुरूप ड्रेस भी पहनाई गई थी। रोबोट की ओर से निमंत्रण पत्र देने का गोरखपुर में यह पहला मामला है। रोबोट से GDA उपाध्यक्ष ने निमंत्रण पत्र प्राप्त किया। निमंत्रण देने के बाद भी रोबोट ने उनका अभिवादन स्वीकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने तीरंदाजी प्रशिक्षुओं को किट वितरित की:भदोही में निजी हॉस्पिटल व सिस्को के सहयोग से बढ़ाया उत्साह
    Next Article
    गौतम बुद्ध पार्क में भरा सीवर का गंदा पानी:कल्याणपुर में लोगों ने किया प्रदर्शन,नाला बंद होने से फैली बदबू, धरने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment