Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात:किसान संघर्ष मोर्चा ने संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया

    10 hours ago

    1

    0

    गौतम बुद्ध नगर में किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात की गई है। किसान नेताओं ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार उन्हें घरों में नजरबंद करती है। इससे नागरिकों की स्वतंत्रता और निजता के संवैधानिक अधिकारों पर असर पड़ता है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि उनके घर समेत सोरन प्रधान, सुखबीर खलीफा और अन्य किसान नेताओं के घरों पर सुबह से पुलिस तैनात है। उन्होंने कहा कि मोर्चा ने जंतर-मंतर या जनपद में किसी आंदोलन का ऐलान नहीं किया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि बिना कानूनी आधार के नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाना गलत है। किसान एकता संघ के सोरन प्रधान ने इसे अस्वीकार्य बताया। किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। मोर्चा ने पुलिस से कार्रवाई का साफ आधार बताने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान:गोरखपुर से सर्वाधिक वोट दिलाने का लक्ष्य, सभी विधायक मतदाताओं से संपर्क कर रहे
    Next Article
    मुरादाबाद काली माता मंदिर पंडाल वैष्णो देवी थीम पर सजेगा:2000 नारियल और विदेशी फूलों से होगी सजावट, 40 कारीगर दिन-रात जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment