Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान:गोरखपुर से सर्वाधिक वोट दिलाने का लक्ष्य, सभी विधायक मतदाताओं से संपर्क कर रहे

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत के लिए प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को रानीडीहा स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मतदाताओं तक पहुंचने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करने को कहा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शिक्षक मतदाताओं से संवाद करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षक मतदाताओं को शामिल कराने और विधानसभा, ब्लॉक व बूथ स्तर पर जनसंपर्क तेज करने पर जोर दिया। विधानसभा और बूथ स्तर पर संपर्क की रणनीति क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। ऐसे में शिक्षक एमएलसी चुनाव में यहां के मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतदाताओं तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने को कहा। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने आपसी तालमेल के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क की रणनीति बना रहे हैं। विधानसभा, ब्लॉक और पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 12 अक्टूबर को शिक्षकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शिक्षक मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं को शामिल कराने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया। इस दौरान खजनी विधायक श्रीराम चौहान, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक संत प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशबहादुर सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रघुवंश सिंह, शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक हरिकेश राम त्रिपाठी और केएम मझवार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें:लखनऊ और कानपुर को 300-300, वाराणसी को 250 बसें मिलेंगी
    Next Article
    गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात:किसान संघर्ष मोर्चा ने संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment