Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोद में बच्चा और हाथ में थामी रायफल, महिलाओं को गजब की खतरनाक ट्रेनिंग दे रहा ईरान, हर सूरत में लड़ने-भिड़ने को तैयार!

    1 hour ago

    1

    0

    ईरान ने  खौफनाक कदम उठाया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी। दरअसल तेहरान ने अब महिलाओं की ब्रिगेड उतार दी है। अमेरिका के साथ बढ़ते भयंकर कूटनीतिक तनाव और संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की आशंका के बीच ईरान ने अपना रक्षा रणनीति एकदम से बदल दिया है। जिसने वाशिंगटन से लेकर पेंटागन तक का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजधानी तेहरान के ऐतिहासिक आजादी स्क्वायर पर ईरानी महिलाओं के लिए एक विशेष और विशाल सैन्य प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इस शिविर में ईरान की महिलाएं सिर्फ किताबी बातें नहीं सीख रही बल्कि हाथों में असॉल्ट राइफलें थामकर मुश्किल हालात में दुश्मन के दांत खट्टे करने और देश की सरजमी की रक्षा करने के कड़े गुण सीख रही हैं। तेहरान के इस स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर से सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में हिजाब और नकाब में लिपटी महिलाएं असॉल्ट राइफलों से सटीक निशाना लगाने का अभ्यास कर रही हैं। कोई महिला ऊंची-ऊंची कंक्रीट की दीवारों को लांग कर आगे बढ़ रही है तो कोई जिप लाइन के सहारे हवा में तैरते हुए एक इमारत से दूसरी इमारत तक पहुंचने की कमांडो ट्रेनिंग ले रही है। इसे भी पढ़ें: Iran ने US को दी सीधी चेतावनी, देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा Enriched Uraniumइस ट्रेनिंग शिविर की सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसमें सिर्फ कम उम्र की युवा लड़कियां ही शामिल नहीं बल्कि कई माएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर इस बारूदी मैदान में उतरी हैं और युद्ध का अभ्यास कर रही हैं। आखिर तेहरान ने अचानक अपनी महिलाओं को सैन्य मोर्चे पर उतारने की रणनीति क्यों अपनाई है? अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी सैन्य अधिकारियों ने साफ किया है कि इस स्पेशल ट्रेनिंग का मुख्य मकसद महिलाओं को संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति के लिए सीधे तौर पर तैयार करना है। हथियार चलाने और गोरिल्ला युद्ध के अलावा इन महिलाओं को आपातकालीन राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा और युद्ध के दौरान मोर्चे पर आवश्यक रसद और जरूरी सामान पहुंचाने जैसे रणनीतिक कामों की भी गहन जानकारी दी जा रही है। ईरान में महिलाओं को रक्षा गतिविधियों से जोड़ने का यह कदम एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बन चुका है। जिसके जरिए तेहरान यह संदेश देना चाहता है कि इस संकट की घड़ी में देश का बच्चा-बच्चा और महिला अपने वतन की ढाल बनने के लिए तैयार हैं। इससे पहले भी ईरान में महिलाओं में ऐसे कई बड़े सैन्य और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखे जा चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Assam में डिगारू के पास पटरी से उतरी Sairang Express, बंगाल के 300 से अधिक यात्री थे सवारईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक इस साल की शुरुआत में यह हजारों महिलाओं और युवतियों ने ईरान के प्रति समर्पित बेटियां नाम से आयोजित एक विशाल रैली में हिस्सा लिया था। उस दौरान पूरे तेहरान में अमेरिका और इसराइल के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी हुई थी। रैली में शामिल हजारों महिलाओं ने देश के नए सर्वोच्च नेता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताते हुए कसम खाई है कि अगर अमेरिका या इसराइल ने ईरान पर बुरी नजर डाली तो वे हाथ में हथियार उठाकर देश की रक्षा करेंगी। एक तरफ तेहरान की सड़कों पर महिलाओं की अब बारूदी ट्रेनिंग तो दूसरी तरफ वाशिंगटन के साथ जारी कूटनीतिक गतिरोध पूरी तरीके से ठप पड़ चुका है। ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रजाई ने मंगलवार को बेहद कड़ा बयान देते हुए साफ किया कि फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी स्तर पर कोई बातचीत या वार्ता नहीं है। रिजाई ने कहा कि अमेरिका को जून में प्रस्तावित किए गए अंतरिम समझौते की सात प्रमुख शर्तों पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा। अगर अमेरिका इस पर तैयार हुआ तो बातचीत आगे बढ़ेगी। नहीं तो फिर जंग के लिए ईरान हमेशा तैयार है।इसे भी पढ़ें: BJP का कांग्रेस पर हमला, सांसद Angomcha Bimol Akoijam को Manipur चुनाव समिति में जगह देने पर उठाए सवालएक तरफ जहां ईरान स्टेट ऑफ हुर्मस पर तय रास्तों की खिलाफवर्जी करने वाले जहाजों को धड़ाधड़ उड़ा रहा है। साथ ही एक अमेरिकी नेविगेशन सेंटर भी फूंक डाला है समंदर के बीच में। दूसरी तरफ ईरान में सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और सुप्रीम लीडर मुस्तबा खामने के करीबी जनरल मोहसिन रिजाई ने अमेरिका को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। जनरल मोहसिन रिजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में कहा कि अमेरिका अब तुम्हारे लिए ईरान की सात शर्तों के सामने सरेंडर करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग से अमेरिका की सरकार को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद भी एक मायूस जु्वारी की तरह अमेरिका जद्दोजहद कर रहा है। हाथ पैर मार रहा है। ईरानी जनरल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जंग को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक पेशरफ्त नजर आती है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Khyber Pakhtunkhwa के पुलिस स्टेशन पर फिदायीन हमला टला, जवानों की जवाबी फायरिंग से भागे हमलावर
    Next Article
    बम विस्फोट, नाकाबंदी, आगजनी...Sheikh Hasina की वापसी से पहले बांग्लादेश में माहौल खराब, विरोध ने लिया हिंसक रुप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment