Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Khyber Pakhtunkhwa के पुलिस स्टेशन पर फिदायीन हमला टला, जवानों की जवाबी फायरिंग से भागे हमलावर

    42 minutes ago

    1

    0

    पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षा बलों ने एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर डेरा इस्माइल खान जिले के बंदकोराई पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकरा दी, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।विस्फोट से थाने का मुख्य द्वार नष्ट हो गया और चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। पास की एक मस्जिद भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। इससे इलाके में भय और दहशत फैल गई।थाने के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिससे हमलावर परिसर में दाखिल नहीं हो सके और उन्हें वहां से भागना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। हमलावरों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।घटना के सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट का समय और उससे जुड़ी घटनाएं दिखाई दीं। हमले के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर फरार हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Crude Oil के दाम घटने से संभला बाजार, FIIs ने Indian Equity में डाले ₹60,000 करोड़
    Next Article
    गोद में बच्चा और हाथ में थामी रायफल, महिलाओं को गजब की खतरनाक ट्रेनिंग दे रहा ईरान, हर सूरत में लड़ने-भिड़ने को तैयार!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment