Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांधी और शास्त्री जयंती मनाई:विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र के पीएच इंटरनेशनल स्कूल उरुवा बाजार में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा सात की शालिनी ने प्रथम, प्रगति यादव ने द्वितीय तथा कक्षा पांच के प्रिंस चंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की माहेरोज प्रथम, कक्षा 11 की प्रीति यादव द्वितीय तथा कक्षा नौ की अनन्या पांडेय और सत्यम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक मनोज उमर ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और परोपकार के आदर्शों से परिचित कराया। प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अद्वैत उपाध्याय ने महात्मा गांधी तथा सूर्यांश ने लाल बहादुर शास्त्री की वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अनिकेत, आदर्श और दिव्य ने गांधीजी के तीन आदर्श बंदरों का रूप धारण किया। शिक्षक पवन यादव एवं निशा प्रजापति ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र बनाए। शिक्षक अंकित, फैसल एवं बिपुल पांडेय ने निबंध लिखकर दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में निधि, सालेहा, अनामिका, जैनब, प्रिया, काजल, सीमा, हरिकेश और जान पीटरसन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PUC नहीं पेट्रोल-डीजल नहीं, मेरठ में 203 पंपों पर एएनपीआर-कैमरे:पंप संचालकों ने कहा- भीड़ के बीच हर वाहन की जांच करना मुश्किल
    Next Article
    मुर्गी का दाना लदे ट्रक में लगी भीषण आग:हाईवे पर चालक ने कूदकर बचाई जान, हिमाचल से कोलकाता जा रहा था ट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment