Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांधीनगर वार्ड नंबर 16 की सड़क बनी मुसीबत:गड्ढों से राहगीर परेशान, बारिश में बढ़ जाएगी दिक्कत

    1 hour ago

    2

    0

    नगर क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय निवासी अमर, दुर्गावती, विकास और लक्ष्मी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर प्रशासन केवल कागजों में विकास कार्य दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में विकसित हो रहा ऐतिहासिक प्रेरणा पार्क:23 जून को होगा उद्घाटन, काली घाट पर राष्ट्रनायकों की प्रतिमाएं होंगी स्थापित
    Next Article
    झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिली रफ्तार:जालौन में किसानों की सहमति से हो रहा भूमि अधिग्रहण, महिला कृषक सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment