Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवा के कैसिनो में 20 लाख हारा था सुब्रत:नशे की वजह से अवार्ड सेरेमनी में नहीं पहुंचा, कारोबारी पिता से हुआ था झगड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के हत्यारोपी बेटे सुब्रत अपने महंगे शौक की वजह से लाखों के कर्ज में डूबा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महंगी शराब, कैसिनो में जुआ खेलने और सट्‌टेबाजी की लत के कारण उस पर कर्ज लगातार बढ़ता गया। सुब्रत पिछले साल IPL मैच और गोवा के कैसिनो में 20 लाख रुपए हार गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने कारोबारी करोड़पति पिता से पैसों की डिमांड की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हुई। फिर बाप-बेटे के बीच झगड़ा भी हुआ था। सुब्रत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जेल में बंद शालू को क्लीनचिट दी थी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अधिकारियों संग बैठक कर जल्द ही क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में सबमिट करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सोमवार को शालू जेल से रिहा हो सकती है। सुब्रत ने कहा था- पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे 5 सितंबर को इंदिरा नगर रतन ऑर्बिट के फ्लैट C-104 निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने बेटे सुब्रत मिनोचा को अरेस्ट कर जेल भेजा था। पुलिस की जांच में जो खुलासे हुए वो चौंकाने वाले थे। हत्यारोपी बेटे सुब्रत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपने गुनाह को कबूल किया था। उसने कहा था कि पिता अय्याश किस्म के थे, उनके कई महिलाओं से संबंध थे। जिसकी वजह से उसकी मां पुनीता मिनोचा उनके साथ नहीं रहती थीं। सुब्रत ने कहा कि उसे डर था कि ऐसे में कोई महिला उसके घर न आ जाए जो दावा कर दे कि वह विनीत के बच्चे की मां बनने वाली है। सुब्रत ने कबूल किया था कि उसने अपने पुराने नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर के जरिए अपने पिता की हत्या कराई। उसने विशाल से कहा था कि अगर पकड़ जाना तो शालू का नाम ले लेना। विशाल के पहले दिन के बयान, दोनों के बीच वाट्सए चैट, वाइस कॉल की डिटेल, सिक्योरिटी गार्ड मदन सिंह के बयान, जिसमें उसने बताया कि शालू ने विशाल का नाम शुभम और उसकी इंट्री रजिस्टर में न करने को बताया था। मेडिसिन कंपनी ने गोवा के अवार्ड फंक्शन में भेजा था ऐसे ही सबूतों के आधार पर पुलिस ने शालू को अरेस्ट कर जेल भेजा था, लेकिन पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान विशाल अपने बयानों से पलटा, सुब्रत के कबूलनामे के बाद पुलिस ने शालू को निर्दोष साबित किया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत शराब, जुएं, सट्‌टे का लती है, अपने स्टेट्स सिंबल को मेंटन रखने के लिए वह कर्ज लेने लगा। जिसके बाद उस पर 40 लाख का कर्ज था। सुब्रत को एक बार मेडिसिन कंपनी की ओर से गोवा में अवार्ड सेरेमनी में भेजा गया था। वह गोवा तो पहुंचा लेकिन एक होटल में रुक कर इतनी शराब पी ली कि वह कमरे में ही पड़ा रहा, लेकिन अवार्ड सेरेमनी में नहीं जा सका। जानिए सुब्रत पर कैसे कर्ज बढ़ा इस दौरान वह गोवा के कसिनो और IPL मैच में सट्‌टा लगाने के चलते वह 20 लाख रुपए हार गया था। सुब्रत ने कर्ज में डूबने पर 9.50 लाख रुपए अपने दोस्त हर्षित से, 3 लाख रुपए नवी एप से, 75 हजार आईसीआईसीआई बैंक, 50 हजार एक्सिस बैंक, 25 हजार आरबीएल बैंक और 14 लाख रुपए अपने ससुर नरेश अरोड़ा से उधार में लिए थे। जिसकी करीब 55 हजार रुपए वह मासिक किस्तें भी भरता था, जबकि पिता विनीत मिनोचा उसे खर्च के लिए मात्र 40 हजार रुपए देते थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने पिता से पैसे मांगे, जिस पर उन्होंने देने से इंकार कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 16 जून की देर रात पैसे देने से इंकार करने पर सुब्रत का अपने पिता से झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद सुब्रत ने जमकर शराब पी और नशे में धुत होकर कार भी भिड़ा दी थी। पुलिस कमिश्नर ने क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने के लिए मीटिंग की वहीं पूरे घटनाक्रम से शालू को क्लीनचिट मिलने से बाद शुक्रवार को उसे जेल से रिहा कराने की पुलिस अधिकारी कवायद करते नजर आए। पुलिस कमिश्नर ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा, विवेचक केशव कुमार तिवारी, एसपीओ पवन मिश्रा के साथ बैठक कर क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने की भूमिका पर चर्चा की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार को शालू के पक्ष में क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी, जिसके बाद उसकी रिहाई के रास्ते खुल सकेंगे। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- करोड़पति कारोबारी के हत्यारोपी बेटे का कुबूलनामा, कानपुर में बोला- पिता को मरवाना था, उनके अवैध संबंधों से मां भी परेशान थी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। रिमांड पर जेल से आई बहू शालू, सुपारी किलर विशाल, राजकिशोर का कारोबारी के बेटे सुब्रत से आमना-सामना पुलिस ने कराया। ऐसे में पूरा केस ही पलट गया। सुब्रत ने बताया कि पिता की बंदिशों से परेशान हो गया था। उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। मुझे डर था कि अगर वो किसी महिला को ब्याह करके घर ले आए तो उसकी पूरी संपत्ति चली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद विश्विद्यालय PhD प्रवेश करेक्शन विंडो आज से शुरू:दो दिन तक कर सकेंगे संशोधन,959 सीटों के लिए PhD आवेदन प्रक्रिया पूरी
    Next Article
    कानपुर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग:लाखों का तैयार माल जला, अगले महीने विदेश भेजना था; 2 घंटे में आग पर काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment