Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गवाही से मुकरा वादी, कोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश:साक्ष्य के अभाव में आरोपी को किया बरी, आगरा कोर्ट ने 11 साल पुराने लूट मामले में सुनाया फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    वर्ष 2014 के लूट मामले में 11 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। वहीं गवाही के दौरान अपने बयान से मुकरने पर अदालत ने अब वादी के खिलाफ ही विधिक कार्यवाही चलाने के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र विकास गोयल की अदालत में विचाराधीन इस मामले में विनोद पुत्र महेशचंद निवासी हरिनगर थाना इरादतनगर और अंकित पुत्र विजयपाल सिंह निवासी सेवला थाना सदर को आरोपों से मुक्त कर दिया गया। अदालत ने पाया कि मुख्य वादी बबलू कुशवाह ने अदालत में अपने पूर्व बयान से मुकरते हुए घटना की पुष्टि नहीं की, जबकि बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह भी पेश नहीं किया गया। अभियोजन के अनुसार, बबलू कुशवाह ने थाना ताजगंज में तहरीर देकर बताया था कि 4 मई 2014 की रात करीब सात बजे वह कलाकृति चौराहे से अपने गांव इटोरा जा रहा था। बसई चौकी पार कर ताज व्यू तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर उसका कीमती मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कथित रूप से लूटा गया मोबाइल बरामद किया था और उन्हें जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान वादी बबलू कुशवाह, एसआई राजकुमार सिंह और पुलिसकर्मी ध्यानवीर सिंह की गवाही दर्ज हुई। लेकिन वादी के बयान से मुकरने और स्वतंत्र साक्ष्य के अभाव में आरोप सिद्ध नहीं हो सके। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सोनवीर सिंह के तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी करते हुए झूठी गवाही के मामले में वादी बबलू कुशवाह के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में 27 और 28 मार्च को रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट:दो पालियों में होगी परीक्षा, 46 विषयों में 2715 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    जापान में इसे कहते हैं प्रलय का दिन, तबाही देखकर कांप गई थी दुनिया; जानें हुआ क्या था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment