Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुवाहाटी में 5 लोगों की हत्या का आरोपी घनकांत गोगोई Sivasagar में पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    1 hour from now

    1

    0

    गुवाहाटी, चार नवंबर गुवाहाटी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य आरोपी बुधवार को शिवसागर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों की जान गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पापोरी चेतिया ने बताया कि मुठभेड़ गौरीसागर इलाके में उस समय हुई, जब आरोपी को एक अन्य मामले के सिलसिले में शिवसागर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि घनकांत गोगोई (34) को गोलीबारी के मामले में गुवाहाटी की एक अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को शिवसागर पुलिस ने 2024 के एक बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। एसएसपी चेतिया ने कहा, ‘‘वह शर्प-शूटर था और कई तरह के हथियार चलाना जानता था।जब वह शौच के लिए पुलिस वाहन से नीचे उतरा, तो उसने हमारे जांच अधिकारी का सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान हमारा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जान बचाने के लिए शिवसागर सदर थाने के प्रभारी को गोली चलानी पड़ी।’’ उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल गोगोई को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित ‘होटल बिलास इन’ में 26 अक्टूबर की रात होटल के प्रबंधन को लेकर संपत्ति के मालिकों और पट्टाधारक के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगानगर में Anupgarh के पास रेल पटरी पर धमाका, सूरतगढ़ रूट की ट्रेनें रद्द
    Next Article
    देवास में SHO हत्याकांड के दो आरोपी Police Encounter में घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment