Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गावस्कर बोले- टेस्ट में नो-बॉल फेंकने पर जुर्माना लगे:हर गलती के बाद रकम दोगुनी हो, इकट्टा हुए पैसों से सभी खिलाड़ी डिनर करें

    7 hours ago

    1

    0

    भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गेंदबाजों को नो-बॉल डालने से रोकने के लिए अनोखा फॉर्मूला दिया है। गावस्कर ने कहा कि हर नो-बॉल पर खिलाड़ी पर जुर्माना लगे और अगली गलती पर इसे दोगुना कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी कोच को भी आधा जुर्माना देने का सुझाव दिया। गावस्कर ने मिड-डे के अपने कॉलम में लिखा- ‘इकट्ठा हुई रकम का इस्तेमाल खिलाड़ियों के अलग होने से पहले होने वाले टीम डिनर में किया जा सकता है।’ उन्होंने कहा- ऐसी मजेदार गतिविधि से खिलाड़ियों के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। दरअसल श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने कुल 20 नो-बॉल डाले। पहले टेस्ट में 7 और दूसरे में 13 नो-बॉल फेंके गए। पिछले 5 साल में रवींद्र जडेजा 88 से ज्यादा नो-बॉल डाल चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत 1-0 से जीता। कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। गावस्कर ने कहा- ओवरथ्रो पर बैकअप न देने पर भी जुर्माना लगे गावस्कर ने दूसरी गलतियों पर भी जुर्माना लगाने को कहा। उन्होंने लिखा- ओवरथ्रो पर बैकअप न देने जैसी गलतियों पर भी टीम वोटिंग से जुर्माना तय किया जा सकता है।' गावस्कर ने साफ किया कि रन-अप मापने के लिए टेप उपलब्ध रहता है, इसलिए क्रीज से आगे पैर निकलने का कोई बहाना नहीं चलेगा। स्पिन कोच के 'फ्री-हिट' की सलाह को खारिज किया नो-बॉल की परेशानी पर भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मजाक करते हुए कहा था कि इसे रोकने के लिए टेस्ट में भी फ्री-हिट शुरू कर देनी चाहिए। इससे गलती रोकने में मदद मिलेकी। गावस्कर ने बहुतुले के इस विचार को खारिज किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट में बल्लेबाजों को मुफ्त के रन देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा- ‘वैसे भी एक ओवर में बाउंसर की संख्या 2 तक सीमित है और बाउंड्री छोटी कर दी गई हैं। इससे रन बनाना थोड़ा आसान हो गया है।’ कोलंबो टेस्ट में भारत को नहीं मिली जीत दूसरे टेस्ट में भारत को आखिरी दिन 4 विकेट गिराने थे। श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने नाबाद शतक लगाते हुए मैच ड्रॉ करा दिया था। हालांकि भारत 1-0 से सीरीज जीता। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की 4 वजह:पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले- 3 दिन में खत्म होने वाले मैच 7% से बढ़कर 20% हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने की 4 वजह बताई है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में करीब 7% टेस्ट तीन दिन या उससे कम में खत्म होते थे। अब यह आंकड़ा 20% तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज से बाहर:जांघ में चोट है; अक्टूबर में टेस्ट सीरीज खेलना संदिग्ध
    Next Article
    ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का स्कोर- 81/3, रजत पाटीदार 12 रन बनाकर आउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment