Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज से बाहर:जांघ में चोट है; अक्टूबर में टेस्ट सीरीज खेलना संदिग्ध

    2 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी दाएं पैर की जांघ (हैमस्ट्रिंग) में चोट लगी है। रबाडा की चोट का असर साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टाइटल के बचाव अभियान पर पड़ सकता है। क्योंकि, रबाडा के अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया से होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने पर संदेह है। अफ्रीकी भाषा की वेबसाइट रैपोर्ट ने रबाडा के लायंस टीम के बॉलिंग कोच एलन डोनाल्ड के हवाले से चोट को लेकर नई जानकारी दी है। 21 अगस्त को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने बताया था कि इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान रबाडा चोटिल हो गए। दावा- 9-10 हफ्ते मैदान से बाहर रहेंगे अफ्रीकी वेबसाइट से कोच ने कहा- ‘हमारे फिजियो ने बताया है कि दाईं हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-3 टियर के कारण वे 9 या 10 हफ्ते बाहर रहेंगे।’ अगर यह जानकारी सही है, तो रबाडा अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के तीनों या ज्यादातर टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। 21 अगस्त से 10 हफ्ते 16 अक्टूबर को पूरे होंगे। वनडे मैच 24, 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। 9 अक्टूबर को शुरू होगा टेस्ट सीरीज CSA ने कहा- रबाडा की वापसी रिहैबिलिटेशन पर निर्भर CSA ने कहा, ‘कागिसो रबाडा CSA मेडिकल टीम की करीबी निगरानी में दाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने की शुरुआती प्रक्रिया में हैं।’ वे 24 से 30 सितंबर तक होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। टेस्ट सीरीज में उनका खेलना रिहैबिलिटेशन पर निर्भर करेगा।' रबाडा साउथ अफ्रीका के सबसे सफल सक्रिय गेंदबाज रबाडा साउथ अफ्रीका के सक्रिय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 73 टेस्ट में 22.03 की औसत से 340 विकेट लिए हैं। रबाडा दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य कड़ी हैं। खासकर तेज पिचों पर उनकी भूमिका अहम है, जहां टीम अगले साल जून में द ओवल में होने वाले WTC फाइनल तक अपने ज्यादातर मैच खेलेगी। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ 10 टेस्ट खेलने हैं। ये सभी मुकाबले होम ग्राउंड पर होंगे। इसके अलावा टीम नवंबर से अगले साल मार्च तक श्रीलंका में भी खेलेगी। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अफ्रीका को इन 10 टेस्ट में से 7 जीतने होंगे। ---------------------------------------- टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गावस्कर बोले- टेस्ट में नो-बॉल फेंकने पर जुर्माना लगे; हर गलती के बाद रकम दोगुनी हो, पैसों से सभी खिलाड़ी डिनर करें भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गेंदबाजों को नो-बॉल डालने से रोकने के लिए अनोखा फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा कि हर नो-बॉल पर खिलाड़ी पर जुर्माना लगे और अगली गलती पर इसे दोगुना कर दिया जाए। उन्होंने गेंदबाजी कोच को भी आधा जुर्माना देने का सुझाव दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका से छिनी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी:ICC ने लगाया सरकारी दखल का आरोप; अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट
    Next Article
    गावस्कर बोले- टेस्ट में नो-बॉल फेंकने पर जुर्माना लगे:हर गलती के बाद रकम दोगुनी हो, इकट्टा हुए पैसों से सभी खिलाड़ी डिनर करें

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment