Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गायत्री शक्तिपीठ शुक्लागंज में जन्म शताब्दी गोष्ठी:हरिद्वार समेत आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने मिशन की गतिविधियों की समीक्षा की

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आठ जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह गोष्ठी सोमवार को बालू घाट शुक्लागंज में हुई, जिसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर और उन्नाव सहित कुल आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने मिशन की गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। गोष्ठी का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अब तक किए गए सामाजिक, आध्यात्मिक और जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। वक्ताओं ने मिशन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों में परमानंद द्विवेदी, देशबंधु तिवारी, आर.सी. पटेल, प्रीतम देवांगन और समर बहादुर सिंह शामिल थे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। इन प्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने और आध्यात्मिक गतिविधियों को व्यापक रूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य ट्रस्टी, जिला समन्वयक, प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिजन उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान मिशन के विस्तार, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कार आधारित कार्यक्रमों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। गोष्ठी के समापन पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक आर.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों और परिजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव और घर में देव स्थापना एवं यज्ञ कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिबियापुर में 'खजाने की शोधयात्रा' पुस्तक पर परिचर्चा:भारतीय प्राचीन ज्ञान-विज्ञान पर हुआ विमर्श, लेखक प्रशांत पोल ऑनस्क्रीन जुड़े
    Next Article
    वित्तमंत्री बोले- बेटियां बोझ नहीं:सामुहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, काजी ने कहा- मुस्लिम को लाभ कम मिल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment