Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GDA ने टेक्निकल सुपरवाइजर को टर्मिनेट किया, जेई सस्पेंड होगा:ट्रंच में गिरने से बच्चे की मौत पर हुआ एक्शन

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की राप्तीनगर विस्तार योजना में केबल डालने के लिए निर्मित ट्रंच में गिरने से बुधवार की शाम एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाते हुए GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने वहां का काम देख रहे टेक्निकल सुपरवाइजर आदित्य श्रीवास्तव को टर्मिनेट कर दिया है। साथ ही उस क्षेत्र के जेई संजय गुप्ता को निलंबित करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। संजय मूल रूप से पीडब्ल्यूडी में ही तैनात हैं। GDA में उनकी संबद्धता है। उन्हीं के समय ट्रंच को कंपलीशन भी मिला था। प्राधिकरण की ओर से बरती जा रही सख्ती से क्षेत्र में काफी चर्चा है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरिसा का सबसे बड़ा बेटा कन्हैया बुधवार को साइकिल चला रहा था। श्याम सुंदर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कन्हैया को साइकिल चलाना बहुत पसंद था इसलिए उसके पिता ने 4 दिन पहले उसे साइकिल लेकर दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को भी वह साइकिल चला रहा था। लोगों का कहना है कि वहां बाइक से उसका साइकिल में टक्कर लग गई थी। झटके से वह साइकिल समेत केबल के लिए बने ट्रंच में जा गिरा। उसमें खड़ी सरिया उसके पेट में धंस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब जानिए कब हुआ था निर्माण GDA की ओर से राप्तीनगर विस्तार योजना में 24 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर भूमिगत केबल डालने के लिए ट्रंच का निर्माण किया गया है। इसका काम 3 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था। 25 जून 2025 को इसे पूरा कर लिया गया। ट्रंच को पूरी तरह से तैयार कर ऊपर से आरसीसी स्लैब (ढक्कन) से ढका गया था। स्थानीय अराजकतत्व उठा ले जा रहे स्लैब GDA की ओर से इस घटना के लिए स्थानीय अराजकतत्वों को जिम्मेदार माना गया है। प्राधिकरण का कहना है कि ट्रंच व नालों को स्लैब से ढका गया था लेकिन कुछ स्थानीय अराजकतत्व उसे उठा ले जा रहे हैं। स्लैब हटाने से यह घटना हुई है। अगस्त महीने में वहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा था, तब भी ट्रंच के खाली हिस्से के ढका गया था लेकिन फिर कोई उसे उठा ले गया। जांच के लिए बनी कमेटी कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बताया कि इस घटना की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृटया दोषी पाए जाने पर GDA के टेक्निकल सुपरवाइजर आदित्य श्रीवास्तव को टर्मिनेट कर दिया गया है और जेई संजय गुप्ता को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। मामले की जांच के लिए एडीएम सिटी व पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर प्रकार संभव शासकीय मदद उपलब्ध कराई जा रही है। GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के स्तर पर भी ओएसडी प्रखर उत्तम नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:फर्रुखाबाद के कायमगंज में शादी से लौटते समय हादसा, मौके पर मौत
    Next Article
    कुशीनगर में NH-730 पर 6 वाहनों में भिड़ंत:रामकोला में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मैजिक पलटी, 7 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment