Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में NH-730 पर 6 वाहनों में भिड़ंत:रामकोला में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मैजिक पलटी, 7 लोग घायल

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे-730 पर 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसा रामकोला में इंद्रसेनवा गांव के मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले एक मैजिक वाहन गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण पीछे से आ रही दो अन्य मैजिक वाहन, एक ऑटो और दो-तीन बाइक सवार भी गन्ना लदी ट्रेलर से टकरा गए। वाहन चालकों को मामूली चोटें टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पलटी हुई मैजिक को सीधा कर सड़क से हटाने में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा मचाए गए शोर और वाहनों की धीमी गति के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहनों को क्षति पहुंची है। सड़क पर कई घंटे लगा जाम हादसे के बाद कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। ग्रामीणों की सक्रियता से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को समय रहते सड़क से हटा दिया गया। इससे आवागमन बहाल हो सका और एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका। मौके पर सक्रिय रूप से सहयोग करने वालों में जितेंद्र मद्धेशिया, दुर्गेश, राजू गुप्ता, दिनेश यादव, मनोहर प्रसाद, कमलेश गुप्ता, रामनरायण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, प्रेम प्रकाश चौबे, छट्ठू गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। डायल 112 पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों की सूझबूझ से कई लोगों की जान सुरक्षित बच गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GDA ने टेक्निकल सुपरवाइजर को टर्मिनेट किया, जेई सस्पेंड होगा:ट्रंच में गिरने से बच्चे की मौत पर हुआ एक्शन
    Next Article
    ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स और CBFC को नोटिस:सेंसर सर्टिफिकेट कैंसिल करने की मांग वाली याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment