Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाघरा तट पर पांच हजार दीप जलाए गए:बहराइच में वैदिक मंत्रों के साथ गंगा आरती, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम हुए

    1 day ago

    2

    0

    बहराइच के तप्पे सिपाह में बुधवार शाम 6 बजे घाघरा नदी के तट पर गंगा उत्सव-2026 मनाया गया। इस दौरान करीब पांच हजार दीप जलाए गए और वैदिक मंत्रों के बीच गंगा आरती हुई। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश और नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति ने उत्सव आयोजित किया। समिति के अध्यक्ष और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उत्सव के जरिए नदियों की सफाई और संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने घाघरा नदी को साफ रखने का संकल्प लिया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इससे पहले सुबह तप्पे सिपाह के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभात फेरी और जागरूकता गतिविधियों के साथ उत्सव शुरू हुआ। विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने रैली निकालकर नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद स्वच्छता की शपथ, सफाई अभियान, पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं के जरिए नदियों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में लोगों से नदियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट न डालने और नदी घाटों को साफ रखने की अपील की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल के लोग और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अभिनाश गुप्ता, एसडीओ घनश्याम शुक्ला, बीडीओ जरवल, रेंजर ओंमकार, संजय ओझा, अहमद हसन, राम विनोद यादव और आईपीएल शुगर मिल के प्रबंधक टीएस राणा मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद, ग्राम प्रधान उमेश प्रताप गुप्ता, प्रधानाचार्या रीता सिंह, पूर्व प्राचार्य राम कुमार, ममता यादव, पूर्णिमा और शिक्षक समसा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वन विभाग के वन दरोगा तेज प्रताप, वन रक्षक गजेंद्र, अंकित, पिंटू वर्मा और जुबेर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले को सजा:35 साल पुराने मामले में 10 साल का कारावास, 2 लाख रुपए जुर्माना लगा
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज की गैलरी में सीमेंट की परत गिरी:दो स्टाफ नर्स बाल-बाल बचीं, 10 सेकेंड पहले ही निकली थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment