Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले को सजा:35 साल पुराने मामले में 10 साल का कारावास, 2 लाख रुपए जुर्माना लगा

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर देहात में दूसरे की जमीन का धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा कराने के करीब 35 साल पुराने मामले में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। एफटीसी-1 कोर्ट ने दोषी मथुरा लोधी को 10 साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया। जुर्माना नहीं जमा करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 1991 में दर्ज हुआ था मुकदमा मामला 27 मार्च 1991 का है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मायाराम निवादा मजरा असालतगंज निवासी मथुरा लोधी पुत्र मुल्ला लोधी पर दूसरे व्यक्ति के खेत का धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा कराने का आरोप था। इस मामले में डेरापुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 35/1991 दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। छह महीने में दाखिल हुआ था आरोप पत्र पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वादी और गवाहों के बयान दर्ज किए। साक्ष्य जुटाने के बाद 20 सितंबर 1991 को आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसके बाद अदालत में मुकदमे की सुनवाई चली। करीब साढ़े तीन दशक तक चली सुनवाई में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी बुधवार, 4 नवंबर 2026 को एफटीसी-1 न्यायालय ने मथुरा लोधी को दोषी ठहराते हुए 10 साल के साधारण कारावास और 2 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत डेरापुर थाना पुलिस, कोर्ट पैरोकार, अभियोजन पक्ष और मॉनिटरिंग सेल ने मामले में प्रभावी पैरवी की। इसी के बाद 35 साल पुराने मुकदमे में दोषी को सजा दिलाई जा सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के मेंहदी घाट पर गंगा उत्सव:सीडीओ ने पूजा-अर्चना कर दीपदान किया, वैदिक मंत्रों के बीच गंगा आरती हुई
    Next Article
    घाघरा तट पर पांच हजार दीप जलाए गए:बहराइच में वैदिक मंत्रों के साथ गंगा आरती, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment