Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर-घर गूंजा ‘नंद के आनंद भए’:अलीगढ़ में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन, घर-घर मची रही धूम

    2 hours ago

    1

    0

    घड़ी की सुई जैसे ही रात 12 पर पहुंची, मंदिरों के साथ शहर के घर-घर में ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे। शंखनाद और घंटे-घड़ियालों के बीच लड्डू गोपाल का जन्म हुआ। परिवारों ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक कर माखन-मिश्री, मेवा-मिष्ठान और पंजीरी का भोग लगाया। इस दौरान घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर जन्माष्टमी मनाई गई। कहीं बच्चे कान्हा बनकर मटकी फोड़ते नजर आए तो कहीं राधा के रूप में सजे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। मंदिरों में आधी रात जन्मे कन्हैया, झांकियों ने मोहा मन शहर से देहात तक मंदिरों में देर रात तक जन्माष्टमी का उत्सव चलता रहा। भक्तों ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में फूल बंगला, हिंडोले, आकर्षक झांकियां और छप्पन भोग सजाए गए। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव और भगवान विष्णु के भव्य दर्शन कराए गए। शहर से देहात तक देर रात तक उत्सव मामू भांजा के राधा-कृष्ण मंदिर, सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम, खैर बाईपास नादा चौराहा, मंदिर श्री बृज द्वारिकाधीश, आगरा रोड स्थित नीम करोरी बाबा मंदिर, मसूदाबाद के राधा-माधव मंदिर, श्री गौरी मंदिर, श्री नटराज मंदिर, कामाख्या मंदिर, महेंद्र नगर के काली मंदिर और सूर्य विहार के दुर्गा मंदिर में भी विशेष आयोजन हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में गंगा का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर, 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से उतर रहा पानी
    Next Article
    गोरखपुर होकर चलने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ा:फेस्टिवल में मिलेगी राहत, भीमसेन स्टेशन पर 5 ट्रेनों को 2 मिनट का स्टॉपेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment