Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में गंगा का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर, 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से उतर रहा पानी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में गंगा का जलस्तर शनिवार सुबह से घटने लगा है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 63.630 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 63.105 मीटर से 52 सेंटीमीटर ऊपर है। पानी करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। इसके बावजूद रेवतीपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का असर बरकरार है और कई परिवार घर छोड़कर सड़कों के किनारे रहने को मजबूर हैं। रेवतीपुर के नगदिलपुर, वीरउपुर और हसनपुरा गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाहरी सड़कों के साथ गलियों में भी पानी भर गया है। अनुसूचित जनजाति/वनवासी आबादी वाले हिस्सों के अलावा रामवृक्ष का पुरवा, महुआबारी, बहोरीक राय की दलित बस्ती, भीखमदेव और शुक्ल टोली में भी जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। टोंगा, डेढ़गांवा, कल्याणपुर, पकड़ी, गोपालपुर और पटकनिया में भी पानी पहुंच गया है। निचले इलाकों के परिवार सामान लेकर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। कई लोगों ने मुख्य सड़कों के किनारे अस्थाई ठिकाने बना लिए हैं। घरों में पानी घुसने से खाना बनाने और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है। पिछले साल के पीक से 1.06 मीटर नीचे शनिवार सुबह दर्ज जलस्तर वर्ष 2025 के अधिकतम स्तर 64.690 मीटर से करीब 1.06 मीटर नीचे है। वहीं, यह उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर से 1.59 मीटर कम है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, इसलिए निचले इलाकों में सतर्कता जरूरी बनी हुई है। एक नजर में गंगा का स्तर सामान्य जलस्तर: 59.906 मीटर चेतावनी बिंदु: 62.100 मीटर खतरा बिंदु: 63.105 मीटर शनिवार सुबह जलस्तर: 63.630 मीटर उच्च बाढ़ स्तर: 65.220 मीटर जलस्तर में बदलाव: 1 सेमी प्रति घंटे की गिरावट गंगा का जलस्तर घटना बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत का संकेत है, लेकिन रेवतीपुर की बस्तियों में अब भी भरा पानी हालात की गंभीरता बता रहा है। तटवर्ती परिवार लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर स्टेशन पर 5.88 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार:अमरनाथ एक्सप्रेस में नी-कैप में छिपाकर ले जा रहे थे; कीमत 5 करोड़
    Next Article
    घर-घर गूंजा ‘नंद के आनंद भए’:अलीगढ़ में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन, घर-घर मची रही धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment