Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर की चारदीवारी से निकलकर बनेंगी 'बिजनेस वुमन':उपायुक्त उद्योग अंजनी प्रताप बोले- यूपी में 5 लाख तक का कर्ज अब पूरी तरह ब्याज मुक्त

    1 hour ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'गिफ्ट टू राइज' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया, जो बहुत छोटे स्तर से अपना काम शुरू करना चाहती हैं। यूपी सरकार और एमएसएमई (MSME) विभाग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी योजनाओं का पिटारा खोल दिया है। छोटे हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार सितारा फाउंडेशन की संचालक सरिता वहाब ने बताया कि शहर में ऐसी 70-80 से अधिक महिला उद्यमियों का एक मजबूत ग्रुप तैयार किया गया है, जिनके पास कोई बड़ा पारिवारिक बैकअप नहीं है। ये वो महिलाएं हैं जो बहुत ही छोटे स्तर पर घर से काम शुरू करती हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी और फंड की कमी के कारण रास्ता नहीं मिल पाता। फाउंडेशन ऐसी महिलाओं को केवल सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आइडिया देने से लेकर काम को धरातल पर उतारने और उनके उत्पाद को बाजार तक पहुँचाने में पूरी मदद कर रहा है। ब्याज मुक्त कर्ज और 10 प्रतिशत की सब्सिडी उपायुक्त उद्योग अंजनी प्रताप ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना' महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराती है, जो पूरी तरह से ब्याज मुक्त होता है। इस कर्ज को चुकाने के लिए 4 साल का समय दिया जाता है और खास बात यह है कि इसमें सरकार की ओर से 10 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाती है। मैन्युफैक्चरिंग हो या सर्विस, हर क्षेत्र में प्राथमिकता अंजनी प्रताप ने कहा- महिलाएं चाहे सामान बनाने का काम करना चाहें या कोई सर्विस सेक्टर में हाथ आजमाना चाहें, सरकार की हर योजना में उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। एमएसएमई विभाग के वर्मा जी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि सरकारी योजनाओं की जानकारी उन महिलाओं तक पहुँचे जो भविष्य में सफल एंटरप्रेन्योर बनने का सपना देख रही हैं। ऐसे उठा सकते हैं योजनाओं का लाभ अंजनी प्रताप ने कहा- विभाग लगातार मीडिया और अन्य माध्यमों से योजनाओं का प्रचार कर रहा है, जो भी महिला उद्यमी अपना सपना साकार करना चाहती हैं, वे एमएसएमई विभाग के कार्यालय या संबंधित पोर्टल के माध्यम से इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकती हैं और सरकारी मदद का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CO बोले- पुलिस का अपमान हुआ तो ठीक नहीं होगा:मेरठ कलेक्ट्रेट पर किसान नेता ने SSI से कहा- तुम्हारी वजह से हम यहां बैठे हैं
    Next Article
    मेरठ की शूटर मानसी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगा सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकीं है दो पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment