Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर का सामान न लाने पर पत्नी ने की आत्महत्या:झांसी में अपनी ही साड़ी से तैयार किया फंदा, दीवार तोड़कर मां को बचाने का प्रयास रहा असफल

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी के पुनावलील कला गांव में बुधवार की रात करीब 2 बजे पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय वंदना अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने ही घर में साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला घर का सामान न लेने को लेकर हुआ विवाद मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मृतका वंदना का पति मनोज अहिरवार (35) मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।बुधवार की रात भी वह शराब पीकर घर पर आया था। घर पहुंचते ही खाने पीने का सामान न लाने को लेकर दंपत्ति में विवाद हुआ, यह विवाद इतना बढ़ा की दोनों में हाथा पाई भी हो गयी। जिसके बाद वंदना ने दूसरे कमरे में जाकर अपनी साड़ी का फंदा तैयार करके आत्महत्या कर ली। दीवार तोड़कर मां को बचाने का किया प्रयास काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आईं तो बच्चों को शक हुआ। बच्चों ने करीब एक घंटे तक शोर मचाया और बचाने की कोशिश की। अंत में उन्होंने दीवार तोड़कर छोटे भाई को अंदर भेजा तो देखा मां फंदे से लटकी हुई थी। छोटे भाई ने अंदर जाकर तुरंत दरवाजा खोला और जब सब अंदर आए तब तक वंदना दम तोड़ चुकी थी। दादा ने पुलिस को दी सूचना बच्चों ने तुरंत अपने दादा को सूचना दी, जो करीब छह किलोमीटर दूर हतनापुर गांव में रहते हैं। दादा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रक्सा थाना पुलिस को अवगत कराया। उपनिरीक्षक कामता प्रसाद शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बर्थ-डे बॉय के दोस्त ने भी दम तोड़ा:बाइक से पार्टी करने निकले थे 3 दोस्त, 2 की मौत से गांव में मातम छाया
    Next Article
    Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार किए बरामद, शूटर्स को दिए थे 50 हजार रुपये एडवांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment