Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बर्थ-डे बॉय के दोस्त ने भी दम तोड़ा:बाइक से पार्टी करने निकले थे 3 दोस्त, 2 की मौत से गांव में मातम छाया

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक्सीडेंट में घायल बर्थ-डे बॉय के दोस्त ने भी दम तोड़ दिया। 3 दोस्त बाइक से पार्टी करने निकले थे। रास्ते में एक गाड़ी ने साइड से टक्कर मार दी। इसमें बर्थ-डे बॉय 11वीं के छात्र निवेश सक्सेना (16) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल दोस्त यश रायकवार (18) ने इलाज के दौरान बुधवार रात को दम तोड़ दिया। आज पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराएगी। अभी एक घायल दोस्त का इलाज चल रहा है। घटना मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण हॉस्पिटल के पास मंगलवार की है। JEE- मेन की तैयारी कर रहा था निवेश नवाबाद के कोंछाभांवर गांव के रहने वाले रविकांत सक्सेना के परिवार में पत्नी, एक बेटा निवेश(16) और बेटी थे। वह बिहार के गया में प्राइवेट जॉब करते हैं। रविकांत ने बताया था- निवेश मॉर्डल पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन था। वह 16 साल का हो गया था। शाम करीब 4 बजे निवेश बाइक से दोस्तों को पार्टी देने जा रहा था। उसके दोस्त यश रायकवार और प्रियांशु सेंगर भी साथ थे। यश बाइक चला रहा था, निवेश बीच में और प्रियांशु पीछे बैठा था। जब ये मेडिकल कॉलेज के सामने नारायण अस्पताल के पास पहुंचे तभी एक गाड़ी ने कट मारा। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में निवेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोस्त का ICU में चल रहा था इलाज हादसे में घायल यश रायकवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को यश ने दम तोड़ दिया। यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में कार-बाइक टक्कर, छह लोग घायल:एक गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर, गड्‌ढे में पलट गई कार
    Next Article
    घर का सामान न लाने पर पत्नी ने की आत्महत्या:झांसी में अपनी ही साड़ी से तैयार किया फंदा, दीवार तोड़कर मां को बचाने का प्रयास रहा असफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment