Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर पुलिस ने ट्रॉली चोरी का किया खुलासा:दो चोर गिरफ्तार, तीन ट्रॉली और ट्रैक्टर बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने ट्रॉली चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर बरामद किया है। यह कार्रवाई 19 फरवरी को पहासू थाना क्षेत्र में की गई। पहासू पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ग्राम खुरियावली भट्टे के पास से दोनों चोरों को ट्रैक्टर सहित पकड़ा। बरामदगी में तीन चोरी की ट्रॉली और एक जॉनडियर ट्रैक्टर शामिल है, जिसका उपयोग चोरी की वारदातों में किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ दीपू पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम दोरऊ चांदपुर, थाना चम्डोस, जनपद अलीगढ़ और गवेन्द्र पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम जिरौली डोर, थाना लोधा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 21 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र से एक ट्रॉली चोरी की थी। थाना गभाना में मुअसं- 448/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। दूसरी ट्रॉली 24 जनवरी को अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र से चुराई गई थी। थाना जवां में मुअसं- 59/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तीसरी ट्रॉली 26 जनवरी 2026 को थाना पहासू क्षेत्र के ग्राम कन्होई से चोरी हुई थी। इसके लिए थाना पहासू में मुअसं- 41/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। थाना पहासू पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम के समर्थन में धरना:देवरिया में लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप
    Next Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में NSUI ने RSS प्रमुख का विरोध किया:विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप, बताया 'दलाली का अड्डा', शर्मनाक है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment