Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में घुसे तेंदुए ने युवक-महिला पर किया हमला:लखीमपुर में वन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर निघासन के बेलराया वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। सोमवार को बनवीरपुर गांव में एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक युवक और एक महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बनवीरपुर गांव निवासी हेमचंद वर्मा के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इसी दौरान इंद्र नगर निवासी बलदेव सिंह बब्बू वहां पहुंचे, जिस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से चला गया। करीब 20 मिनट बाद तेंदुआ फिर उसी घर में पहुंचा और रामप्यारी पत्नी गया प्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लगातार हमलों से गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर काबू में कर लिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रननगर गांव में भी तेंदुए ने किसान राजन शर्मा पर हमला किया था। वह अपने फार्म हाउस में मवेशियों के भूसे के गोदाम के पास थे, तभी तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारा था। इस हमले में किसान का एक हाथ घायल हो गया था। उस घटना के बाद वन विभाग ने रननगर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था। निघासन बेलराया वन रेंज के एसडीओ मनोज कुमार तिवारी ने बताया - “पशु चिकित्सकों की मदद से तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया गया है। उसे वन रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बेटे ने मां का सिर कूचकर मार डाला:पहले लोहे की रॉड मारी फिर ईंट से सिर कूंचा, शराब नहीं दिलाने पर बना हत्यारा
    Next Article
    सक्तेशगढ़ आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, छिनैती:मिर्जापुर में बाइक सवारों ने किया विवाद, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment