Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बेटे ने मां का सिर कूचकर मार डाला:पहले लोहे की रॉड मारी फिर ईंट से सिर कूंचा, शराब नहीं दिलाने पर बना हत्यारा

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार की रात शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। घर में बेरहमी से ईंट और लोहे की रॉड से उसका सिर कूंच दिया। फिर वारदात के बाद शव पर ईंटें बरसाता रहा। हत्या के बाद खून से लथपथ बाहर निकला और खुद ही मां को मारने की बात कही। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मुहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद हत्यारोपी को घर से दबोच लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है। घटना मंडुवाडीह की है। अब जानिए पूरा मामला मंडुवाडीह निवासी शिला देवी (62) पत्नी दुखराम के दो बेटे हैं। घनश्याम उनका सबसे छोटा बेटा है और वह नशे का आदी है। परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों के अनुसार घनश्याम अक्सर शराब पीने के लिए घर में पैसे मांगता रहता था। लोहे की रॉड से मां पर किए ताबड़तोड़ वार सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घनश्याम ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर घनश्याम ने घर में रखी ईंट और लोहे की रॉड से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिला देवी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शिला देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद मां की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे प्रारंभिक तौर पर नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाज पढ़कर लौट रहे युवक का गला रेता:अलीगढ़ में पुराने विवाद में बिजली मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
    Next Article
    घर में घुसे तेंदुए ने युवक-महिला पर किया हमला:लखीमपुर में वन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment