Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला:बहराइच में शोर मचाने पर ग्रामीणों को देखकर भागा, वन विभाग ने दिया आश्वासन

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के राजापुर गिरंट गांव में बुधवार तड़के तेंदुए ने घर में सो रही 60 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। देर रात घर में घुसा तेंदुआ घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की वेलहन ग्राम सभा के महेशपुर इलाके की है। गांव निवासी जय कला (60), पत्नी शंकर अपने घर में सो रही थीं। रात करीब दो बजे अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ वहां से भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल जय कला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन्यजीव रक्षक दीपक कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के घरों से जंगल की दूरी करीब 800 मीटर है। इसके बावजूद इलाके में आए दिन वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए की गतिविधियों को लेकर वन विभाग की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने की तेंदुए को पकड़ने की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खुले में घूम रहा है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी करने और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज चौहान हत्याकांड: आरोपी आर्यन की जमानत खारिज:9 आरोपियों को पहले ही नहीं मिली राहत; सीता नगर निवासी है आरोपी
    Next Article
    शराब दुकान के विरोध में बुजुर्ग से मारपीट का VIDEO:उन्नाव में नशे में धुत युवकों ने सड़क पर पीटा, आबादी से दुकान हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment