Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर पर चढ़कर चाची-भतीजे को गोली मारी:प्रयागराज में अलविदा की नमाज से पहले वारदात, बोले- थाने गए तो सब मारे जाओगे

    3 hours ago

    1

    0

    अलविदा की नमाज से पहले प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात हुई। यहां एक 45 साल की खुशमुदा और उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली मार दी गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर भी इसी गांव के बताए जा रहे हैं और घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश दी तो वह लापता मिले। उनके कुछ करीबियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में फोर्स लगातार गश्त पर है। दोपहर में चल रही थी नमाज की तैयारी घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव में हुई। यहां रहने वाले फुजैल ने पुलिस को बताया, दोपहर 12:30 बजे के करीब घर पर सभी लोग नमाज की तैयारियों में जुटे थे। तभी गांव में ही रहने वाला इमरान उर्फ काले, रहमान, ओमान, नजरे और रमजान उसके घर पर चढ़ आए। यह सभी असलहों से लैस थे और आते ही इमरान ने ललकारना शुरू कर दिया। कहा कि आज कोई जिंदा न बच पाए। शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग इतना कहकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली उसकी पत्नी खु्शमुदा के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। उसे बचाने परिवार के लोगों के साथ भतीजा शोएब पुत्र सुहैल दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की। गोली उसके कंधे में दाहिने ओर लगते ही वह भी जमीन पर गिर पड़ा। दोनों के लहुलुहान होने पर चीख-पुकार मच गई। थाने गए तो सब मारे जाओगे तब तक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। असलहे लहराते हुए उन्होंने धमकाया कि थाने पर गए तो जो भी बच गए हैं, सब मारे जाओगे। घरवालों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और फिर दोनों घायलों को पहले कॉल्विन और फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। 18 फरवरी को बेटे से हुआ था झगड़ा फुजैल ने यह भी बताया, उसके बेटे परवेज से 18 फरवरी को हमलावरों से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें उससे मारपीट की गई थी। इस पर तहरीर भी पीपलगांव थाना में दी गई। उसी रंजिश में यह घटना अंजाम दी गई। उसका आरोप है कि हमलावरों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। शोएब बोला, देखते ही मार दी गोली उधर एसआरएन अस्पताल में घायल शोएब ने बताया, शुक्रवार को अलविदा की नमाज की तैयारी चल रही थी। सभी लोग तैयारी में जुटे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग घर पर चढ़ आए। यह सभी असलहों से लैस थे। आते ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। मैं परिवारवालों के साथ बाहर निकला तो देखा कि वह गोलियां चला रहे हैं। सभी भागने लगे और तभी मेरे कंधे के पास गोली लग गई। एक आरोपी के घर पुलिस ने दी थी दबिश उधर यह भी बात सामने आई है कि इस वारदात से कुछ देर पहले ही पुलिस ने चोरी के एक मामले में शक के आधार पर हमलावरों में शामिल एक युवक के घर दबिश दी थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात मुखबिरी के शक में अंजाम दी गई। फिलहाल इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 11 Km लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने से चालू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
    Next Article
    चौड़ी सड़क से हटाकर संकरी गली में लगाया बिजली पोल:प्रयागराज में ट्रांसफार्मर विवाद, मोहल्लेवासियों ने एसडीओ से कार्रवाई मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment